फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: अनियंत्रित डीसीएम पेड़ से टकराई, ट्राला से बचने में हुआ हादसा, परिचालक समेत दो की मौत

Tue, 11 Feb 2025 12:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जहांनाबाद रोड पर परास के पास अनियंत्रित डीसीएम पेड़ से टकरा गई। हादसे में परिचालक समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Kanpur Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में परास गांव के पास जहांनाबाद से घाटमपुर की ओर आ रही डीसीएम सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसा मंगलवार तड़के हुआ, जब ट्राला से बचने के चक्कर में डीसीएम अनियंत्रित हो गई थी। हादसे में परिचालक व एक अन्य युवक की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराकर दोनो शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद के कटरा थाना क्षेत्र के गांव अहिरवां निवासी चालक अतुल, गांव के ही परिचालक अक्षय कुमार (26) और सोनू गुप्ता के साथ डीसीएम से जहांनाबाद की ओर से घाटमपुर की तरफ आ रहे थे। तभी परास गांव के पास सामने से आ रहे ट्राला को बचाने को लेकर डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन


शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
परिचालक की तरफ का हिस्सा पेड़ से भिड़ने पर अक्षय व सोनू की मौत हो गई। वहीं, चालक अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे सीएचसी से कांशीराम अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि दोनो शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें