फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: दो बसों के बीच में दबकर मिस्त्री की मौत, सेल्फ सही करते समय हुआ हादसा, परिजनों ने लगाया जाम

Tue, 11 Feb 2025 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में बस का सेल्फ सही करते समय हादसा हो गया। इसमें दो बसों के बीच में दबकर मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंच परिजनों ने जाम लगा दिया। घटना और जाम के चलते कुंभ जाने वाली 20 बसें नहीं जा सकीं।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में परिवहन विभाग के डिपो में दो बसों के बीच फंसकर मिस्त्री की मौत हो गई। बस का सेल्फ सही करते समय बस अचानक स्टार्ट हो जाने से मिस्त्री दूसरी बस के बीच में फंस गया था। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रोडवेज बस स्टॉप पर जाम लगा दिया। परिवहन विभाग के अधिकारियों, ठेकेदार व पुलिस के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बेवर के मोहल्ला कुचलियाजनपद मैनपुरी निवासी मोनू (28) पुत्र प्रेमदास अपने भाई सोनू के साथ छिबरामऊ डिपो में इलेक्ट्रिशियन का कार्य करते है। मंगलवार को सुबह बस का सेल्फ सही कर रहे थे] दूसरी बस उससे चिपक कर खड़ी थी। अचानक बस स्टार्ट हो गई, मोनू नीचे से ही ब्रेक लगाने लगा, लेकिन ब्रेक नहीं लगा। इससे वह उसके बीच में आकर दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया
घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जाम लगा दिया। एआरएम सुभाष चंद्र, प्रभारी डिपो प्रदीप मिश्रा, इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश तिवारी, ठेकेदार अजय दीक्षित मय पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों को मुआवजे का आश्वासन देकर लगभग दो घंटे के बाद जाम खुलवाया। शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मोनू की पत्नी सीमा, उसके दो बच्चे व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें