फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हादसा: सरसौल ओवरब्रिज पर ट्राला-ट्रक की भिड़ंत, हाईवे पर लगा एक किमी लंबा जाम, क्रेन से हटाए गए वाहन

Tue, 29 Sep 2026 03:40 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित सरसौल ओवरब्रिज पर मंगलवार को टाइल्स से लदे एक ट्राला और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्राला का अगला हिस्सा और स्टीयरिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बीच सड़क पर ही रुक गया, जिससे कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन
सरसौल ओवरब्रिज पर लगा लंबा जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल ओवरब्रिज पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। गुजरात से बंगाल जा रहे टाइल्स लदे ट्राला की आगे चल रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से ट्राला का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और स्टीयरिंग टूट गई। इससे वह कानपुर-प्रयागराज हाईवे की कानपुर से फतेहपुर जाने वाली लेन पर बीच सड़क में खड़ा हो गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लगने से यात्रियों को परेशानी हुई। सूचना पर महाराजपुर पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। जाम खुलवाने के लिए कुछ देर तक वाहनों को सर्विस लेन से निकाला गया।

विज्ञापन

http://



हादसे में कोई घायल नहीं हुआ

ट्राला चालक राजू के मुताबिक, ओवरब्रिज से उतरते समय अचानक ट्रक सामने आ गया। ब्रेक लगाने के बावजूद टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। मामले में महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवा दिया गया है। अन्य कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें