फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क हादसे, दो की दर्दनाक मौत…एक गंभीर हालत में रेफर, परिजनों में हड़कंप

Tue, 29 Oct 2024 03:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर कस्बे के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। वहीं, एक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
kanpur accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में धनतेरस पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी से उर्सला अस्पताल रेफर किया गया है। पहला हादसा थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के पास हुआ।

विज्ञापन

यहां जनपद फतेहपुर के थाना चांदपुर में पड़ने वाले भगौनापुर निवासी मनोज (50) को कुचलकर अज्ञात वाहन भाग गया। हादसा देख पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व एंबुलेंस को दी। जब तक पुलिस या एम्बुलेंस मौके पर पहुंचती उसकी मौत हो गई। हादसे का शिकार मनोज बाइक से अपने बहनोई के घर देवमन पुर आया था।
वहीं, दूसरा हादसा थाना क्षेत्र के नौरंगा के पास हुआ। जहां जनपद उन्नाव के रानी खेड़ा, लाल मऊ निवासी पुनीत सिंह (30) की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। दोनों शवों को पुलिस ने पीएम के लिए भेजा। तीसरा हादसा थाना क्षेत्र के ही स्योंदी गांव के पास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकों पर अकेले-अकेले थे युवक
यहां थाना सजेती क्षेत्र के सरगांव निवासी अभिषेक (31) भी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। जिसे गम्भीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसों के शिकार तीनों युवक बाइकों पर अकेले-अकेले थे। पुलिस द्वारा हादसों की जानकारी उनके परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें