प्रतिमा को लेकर चल रहा है विवाद
नेहुरापारा गांव के किनारे ग्राम समाज की जिस जमीन पर करीब 20 साल से डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। गांव के लोगों ने बताया कुछ साल पहले गांव के शहीद अरविंद पाल की भी मूर्ति जबरन वहां पर पास में लगा दी गई। हालांकि, शहीद की प्रतिमा लगाने को लेकर दलित विरोध कर रहे थे, लेकिन शहीद की प्रतिमा के चलते बैकफुट पर आ गए। इसी बात को लेकर दोनों बिरादरी के लोगों में आए दिन टकराव भी होता था।