फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: हाईवे पर लोडर ने स्कूटी सवार को रौंदा, युवक की मौत…चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 28 Nov 2025 10:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एक तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, लोडर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक चंदन सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर स्थित रूमा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज जाने वाली लेन पर एक तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतक की पहचान चंदन सिंह (35) पुत्र कृष्ण मदन सिंह, निवासी जिला अयोध्या के रूप में हुई है। प्रत्याक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार लोडर ने प्रयागराज जाने वाली लेन पर स्कूटी को टक्कर मारी  है। टक्कर इतनी भीषण थी कि चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

फरार लोडर चालक की तलाश
हादसे के तुरंत बाद लोडर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों वाहनों को मौके से हटवाकर थाने पर खड़ा करा दिया है, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो गया है। पुलिस फरार लोडर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें