फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिल्हौर में बड़ा हादसा, सिंघाड़ा तोड़ते समय नाव पलटने से चार बच्चे डूबे, एक की मौत…एक हैलट रेफर

Tue, 21 Oct 2025 02:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्हौर के भड़िया सुजावलपुर गांव में तालाब में नाव पलटने से सिंघाड़ा तोड़ रहे चार बच्चे डूब गए। एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि एक बच्ची को गंभीर हालत में हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सिंघाड़ा तोड़ते समय नाव पलटने से चार बच्चे डूबे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर थाना क्षेत्र के भड़िया सुजावलपुर गांव में मंगलवार सुबह तालाब से सिंघाड़ा तोड़ते समय नाव पलटने से चार बच्चे डूब गए। ग्रामीणों की तत्परता से सभी बच्चों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह गांव के बाहर स्थित तालाब में सिंघाड़ा निकालने गए चार बच्चे नाव पलटने के कारण डूब गए। कन्हैया पुत्र सोनू, (12) गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

बच्ची गंभीर हालत में हैलट रेफर
वहीं, तान्या पुत्री श्याम बाबू  (14):गंभीर रूप से घायल, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी शिवराजपुर से हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। मन्नो (12) और कृष्णा (9) पुत्रगण श्याम बाबू सकुशल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें