फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Donkey Fair: मेले में फिल्मी सितारों की धूम…37,000 में बिका शाहरुख खान, ठेकेदारों ने कही ये बात

Tue, 21 Oct 2025 01:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: दीपोत्सव मेले में मंदाकिनी तट पर नयागांव क्षेत्र में गधा मेला लगा है। इस साल शाहरुख खान नाम का गधा 37,000 में बिका है। ठेकेदार ने बताया कि औरंगजेब के समय से चला आ रहा यह मेला अब विलुप्त होने की कगार पर है।
विज्ञापन
chitrakoot donkey fair - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के अवसर पर लगने वाले चित्रकूट के प्रसिद्ध मेले में आज भी मंदाकिनी नदी किनारे पर अंतरप्रांतीय गधा-खच्चर मेला का आयोजन जारी रहा। इस मेले की खासियत है कि यहां फिल्मी हस्तियों के नाम पर गधे और खच्चर बेचे जाते हैं। इस वर्ष मेले में सबसे महंगा गधा 37,000 में बिका, जिसका नाम शाहरुख खान  है। ठेकेदार रमेश प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि यह मेला औरंगजेब के ज़माने से लगता आ रहा है, लेकिन अब यह परंपरा धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि दीपोत्सव मेले में मंदाकिनी तट पर नयागांव क्षेत्र में गधा मेला लगा है। यहां दूर-दराज से व्यापारी गधे खरीदने और बेचने आए हैं। गधों का कारोबार करने वालों ने बताया कि मेले में गधों और खच्चरों की ब्रिकी और खरीद के लिए उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, बिहार से व्यापारी आते हैं।
विज्ञापन

औरंगजेब ने गधा मेला लगवाया था
गधा विक्रेता  ने बताया कि मेला की शुरुआत मुगल काल में हुई। मुगल शासक औरंगजेब ने जब प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में चढ़ाई की थी। रामघाट स्थित शिव मंदिर में राजाधिराज मत्तगजेंद्र नाथ के शिवलिंग को तोड़ता चाहता था। इस कारण पूरी सेना बीमार पड़ गई थी। सैन्य बल गधों और खच्चरों की कमी पूरा करने लिए औरंगजेब ने यहां गधा मेला लगवाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें