फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Road Accident:  मोड़ पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, फिर उछलकर खेतों में जा गिरी, दो युवकों की मौत

Tue, 10 Mar 2026 11:33 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रेउना के दुरौली गांव में सोमवार रात तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे बमरौलीघाट निवासी कैलाश और छोटू की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर  में रेउना थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुरौली गांव के पास सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। तेज रफ्तार अपाचे बाइक सड़क के तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सीधे एक पेड़ से जा टकराई और उछलकर खेतों में जा गिरी।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 12 बजे गजनेर की तरफ से एक अपाचे बाइक तेज गति से आ रही थी। दुरौली गांव के पास सड़क पर मोड़ होने के कारण बाइक सवार नियंत्रण खो बैठा।

विज्ञापन





पीआरवी ने घायलों को सीएचसी गजनेर पहुंचाया

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल होकर खेत में जा गिरे। पीआरवी  ने घायलों को सीएचसी गजनेर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान ही डॉक्टरों ने कैलाश पुत्र रामकेश पाल और छोटू पुत्र राजू पाल निवासी ग्राम बमरौलीघाट, थाना देवराहट कानपुर देहात को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें