सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर मंडी के पास शनिवार देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के सैथा गांव निवासी किसान महेश चंद्र (57) गांव के ही विजय कुमार के साथ बाइक से किसी काम से कानपुर आए थे।
परिजन के अनुसार, शनिवार देर शाम लाैटते समय चकरपुर मंडी के पास रनियां की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। महेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और महेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।