फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: स्टंट के चक्कर में हादसा, बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, छात्र का पैर भी टूटा, CCTV खंगाल रही पुलिस

Sat, 25 Apr 2026 03:06 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अरमापुर में स्टंट कर रहे तीन नाबालिग छात्रों ने टहलने निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बाइक सवार छात्रों की तलाश कर रही है। हादसे में एक छात्र का पैर भी टूटा है।
विज्ञापन
अरमापुर में राजेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के अरमापुर में बुधवार शाम को स्टंट कर रहे नाबालिग छात्रों की तेज रफ्तार बाइक ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग और एक छात्र घायल हो गए। गुरुवार रात इलाज के दौरान बुजुर्ग की माैत हो गई। मसवानपुर आदर्श नगर नई बस्ती राजेंद्र (70) के परिवार में पत्नी रामपति और तीन बेटे मुन्ना, मनोज, सोनू हैं।

विज्ञापन

बेटे मुन्ना ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल की शाम पांच बजे पिता राजेंद्र टहलने निकले थे। मैत्री नगर तिराहे के पास बाइक से स्टंट कर रहे तीन स्कूली छात्रों ने उन्हें टक्कर मारी। हादसे में बुजुर्ग उछलकर गिरे और लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक नाबालिग छात्र का पैर टूट गया और अन्य दो छात्रों को भी चोटें आईं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल बुजुर्ग और छात्र को छात्रों ने ही निजी अस्पताल पहुंचाया।  वहां से परिजन घायल छात्र को बेहतर इलाज के लिए कहीं और ले गए। निजी अस्पताल में ही गुरुवार को बुजुर्ग की माैत हो गई। अरमापुर थानाप्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

पूर्व में भी नाबालिगों की गलती ले चुकी जान
  • दो दिसबंर 2025 को जाजमऊ में केडीए कालोनी के पास नाबालिग बाइक चालक की टक्कर से तारा बानो की मौत।
  • 27 सितंबर 2025 को गुजैनी के मेहरबान सिंह पुरवा में नाबालिग बाइक सवार की टक्कर से वृद्धा कुसुमा देवी की जान।
  • 16 अगस्त 2025 को चकेरी के केडीए काॅलोनी में नाबालिग बाइक चालक की टक्कर से नगर निगम की सफाईकर्मी गुड्डन की मौत।
  • 26 दिसंबर 2024 को फजलगंज के दर्शनपुरवा में नाबालिग कार चालक ने सरोजनी नगर निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव को रौंदा।
  • दो अगस्त 2024 को साकेतनगर टेलीफोन एक्सचेंज के पास नाबालिग कार चालक ने भावना को कुचला, माैत।
  • 17 फरवरी 2024 को बिठूर से गंगाबैराज मार्ग पर नाबालिग कार चालक ने दवा कारोबारी निकेत तलाटी को रौंदा, मौत
  • 27 अक्तूबर 2023 को गंगाबैराज में मैगी पॉइंट पर सर्जन के नाबालिग बेटे की कार से रामनिहालपुरवा के सागर की मौत।
  • 11 मई 2023 को विष्णुपुरी में कार सीख रहे नाबालिग ने ई-रिक्शे में टक्कर मारी, इससे मकड़ीखेड़ा के विनोद की बेटी कल्पना की माैत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें