फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, पेट्रोल पंप से निकलते ही हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

Tue, 28 Apr 2026 12:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिधनू के हड़हा में पेट्रोल पंप से निकलते समय रिंग रोड कर्मी रामनरेश को डंपर ने कुचल दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने हाईवे से जाम हटाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू में मंगलवार सुबह हड़हा गांव के पास हाईवे पर पेट्रोल डलवाकर पंप से निकल रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ के साथ मौके पर पहुंचे परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया।

विज्ञापन

शंभुआ निवासी स्वर्गीय रामसजीवन पासवान के चार बेटों में सबसे छोटा बेटा रामनरेश (32) रमईपुर के पास निर्माणाधीन रिंग रोड के प्लांट में काम करता था। रात्रि ड्यूटी करके मंगलवार सुबह वह घर लौट रहा था। हड़हा गांव के पास स्थित पंप से वह बाइक में पेट्रोल भरवाकर जैसे ही हाईवे पर पहुंचा।

आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया
तभी घाटमपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर कुचलता हुआ भाग निकल गया। इससे उसकी मौके पर  मौत हो गई। ग्रामीणों की भीड़ के साथ पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुची पुलिस के शव हटाने के प्रयास पर भीड़ से तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस के चालक समेत ट्रक को पकड़ने और मुआबजे के आश्वासन पर आक्रोशित भीड़ शांत हुई। पति का शव देख पत्नी रविता और मां रानी बेहोश होकर गिर पड़ी। बिधनू थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें