फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: हाईवे पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत और छोटा गंभीर घायल, परिजन बेहाल

Tue, 22 Jul 2025 11:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिधनू में हमीरपुर रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी, जिसमें बड़े भाई की मौत हो गई। वहीं, छोटा भाई गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार डंपर चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
बिधनू थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू में मंगलवार सुबह हमीरपुर हाईवे पर मगरासा गांव मोड़ के पास डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। साढ़ थाना क्षेत्र के भेलसा गांव निवासी नीरज शुक्ला (22) अपने बड़े भाई सौरभ शुक्ला (25) के साथ बाइक से नौबस्ता की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन

छोटा भाई नीरज बाइक चला रहा था। हाईवे पर मगरासा गांव मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक डंपर समेत मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों घायलों को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, नीरज की नाजुक हालत देख उसे हैलट रेफर कर दिया। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर का पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें