फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डंपर में फंसा बाइक सवार आठ किमी तक घिसटा... कई टुकड़ों में बंटा शव; कानपुर में दिल दहलाने वाला मंजर

Thu, 12 Dec 2024 08:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर से रोंगटे खड़े करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक और उसपर सवार युवक डंपर में फंसकर आठ किमी घिसटता चला गया। युवक की मौत हो गई। उसका शव टुकड़ों में बंट गया।
विज्ञापन
Kanpur Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में बुधवार की रात तेज रफ्तार डंपर के अगले हिस्से में फंसकर बाइक सवार लगभग आठ किमी दूर घिसटता चला गया। लोगों के पीछा करने पर चालक वीरपुर गांव के पास डंपर खड़ा कर भाग निकला। 
विज्ञापन


हादसे में युवक की मौत हो गई। क्षत-विक्षत हालत में शव को पुलिस ने समेटकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात एक बाइक सवार युवक घाटमपुर की ओर से पतारा कस्बे की ओर आ रहा था। पतारा में ही तेज रफ्तार जा रहे डंपर के अगले हिस्से में बाइक समेत युवक फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने डंपर को रोकने की कोशिश की। 
विज्ञापन


इस पर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और बाइक समेत युवक को घसीटता हुआ तकरीबन सात-आठ किलोमीटर दूर भगा लग गया। लोगों को पीछे आता देख वीरपुर गांव के पास डंपर खड़ाकर चालक भाग गया। 
 

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डंपर में फंसी बाइक और युवक के शव को किसी तरह निकाला। बाइक के परखचे उड़ गए थे और घिसटने से शव जीर्णशीर्ण हालत में पहुंच गया था। 

 
विज्ञापन

आरटीओ पोर्टल पर नाम शुभम पता गोविंदनगर दिखा
पुलिस ने किसी तरह शव को समेट कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने जानने की कोशिश की तो आरटीओ के पोर्टल पर शुभम द्विवेदी, गोविंदनगर कानपुर का नाम शो हो रहा था। पुलिस के मुताबिक शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें