फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर कूदकर डंपर से भिड़ा, चालक की मौत और परिचालक गंभीर, लगा लंबा जाम

Wed, 10 Dec 2025 06:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सचेंडी के पास हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर पार करके विपरीत दिशा में डंपर से टकरा गया। इसमें चालक की मौत हो गई और खलासी घायल हो गया, जिसके बाद एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सचेंडी के किसान नगर पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर हाईवे पर कानपुर की तरफ से जा रहा कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर उल्टी दिशा में चला गया। विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हापुड़ निवासी कंटेनर चालक की मौत हो गई। खलासी बुरी तरफ से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को हैलट अस्पताल भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

सचेंडी किसान नगर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर बुधवार को कानपुर की तरफ से जा रहा कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया। रफ्तार तेज होने की वजह से कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ कर विपरीत दिशा में पहुंच गया। तभी सामने से आ रहे डंपर से कंटेनर की जोरदार भिड़ंत हो गई। चालक साइड कंटेनर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी बुरी तरह से घायल हो गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल परिचालक को इलाज के लिए सीएचसी भेजा, जहां से उसे गंभीर अवस्था के चलते हैलट अस्पताल रेफर किया गया।  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा गया है। इस दौरान डंपर चालक मौके से फरार हो गया। कंटेनर चालक की पहचान हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर निवासी सुबोध (40) के रूप में हुई है। एसीपी पनकी शिखर ने बताया कि हादसे में घायल परिचालक को हैलट अस्पताल भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

एक किलोमीटर तक लग गया जाम
भीषण सड़क हादसे की वजह से हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। शव को कंटेनर से निकलवा कर पोस्टमार्टम भेजने और घायल को अस्पताल भेजने तक दोनों वाहन रोड पर ही खड़े रहे। इसकी वजह से घटनास्थल के एक किलोमीटर तक इटावा-कानपुर मार्ग पर भीषण जाम की स्थित बन गई और यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हाईवे से किनारे कराकर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें