http://
बरीपाल मार्ग पर लगाया जाम
हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना प्रभारी समेत फोर्स मौके पर पहुंचा गया। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने पर ग्रामीणों ने परास बरीपाल मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण ब्रेकर बनाए जाने, भारी वाहनों का निकलना बंद कराने व ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की मांग कर शव उठाने से मना कर दिया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया लोगों को समझाते रहे, लेकिन लोग नहीं मान रहे थे। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस ने हाइड्रा से ट्रॉली को उठाकर शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार प्रहलाद मजदूरी का काम करते थे। घर में पत्नी, दो बेटे व एक बेटी है।