Kanpur News: 2021 के थाना बिठूर गाली गलौज के मामले में विधायक अमिताभ बाजपेई ने एमपीएमएलए कोर्ट में समर्पण किया है। उन्होंने जमानत के लिए प्रार्थना पत्र भी दाखिल किया है।
कानपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे ने वर्ष 2021 में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के खिलाफ गाली गलौज व जान माल की धमकी देने के मामले में बिठूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इस मामले में एमपी/एमएलए लोअर कोर्ट के न्यायाधीश आनंदेश सिंह की कोर्ट से सम्मन जारी किया गया था। इस पर अमिताभ बाजपेई ने गुरुवार को कोर्ट में समर्पण कर जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हो गई है। दोपहर बाद कोर्ट आदेश सुनाएगी।