घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के बरखेरा गांव में डस्ट से भरी ट्रैक्टर ट्राली के पहिये के नीचे आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया है। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
बरखेरा गांव निवासी मृगेंद्र राजपूत की पंद्रह माह की बेटी गौरी बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे अपने दरवाजे पर खेल रही थी, उधर गांव में इंटरलॉकिंग के काम चल रहा था। इसके लिए एक ट्रैक्टर ट्राली में डस्ट भरकर निकल रहा था।
तभी खेल-खेल में अचानक गौरी ट्रैक्टर ट्राली के पहिये की चपेट में आ गई। इससे मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।