फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मोबाइल से पहले की दुनिया, ओल्ड इज गोल्ड लिखकर महिला ने की खुदकुशी

Sun, 19 Jan 2025 11:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले महिला ने बच्चों को पीटा था। घटना जे-ब्लॉक गुजैनी की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजैनी क्षेत्र में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने से पहले महिला ने पहले अपने बच्चों को पीटा। फिर इंस्टाग्राम पर मोबाइल से पहले की दुनियां, ओल्ड इज गोल्ड लिखकर पोस्ट किया और कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। रविवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


गुजैनी के जे-ब्लॉक निवासी अमित श्रीवास्तव की पांच साल पहले गुजैनी की रहने वाली मुस्कान (25) से शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे कल्लू, डमरू और लड्डू हैं। अमित लोडर चलाता हैं। मुस्कान के पिता जमुना प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि अमित एक सप्ताह पहले लोडर लेकर मैनपुरी गया था। तब से वहीं पर है। मुस्कान के ससुराल वालों ने बताया कि शनिवार की रात अमित और मुस्कान की फोन पर किसी बात को लेकर बहस हुई थी।

उसके बाद मुस्कान ने अपने बच्चों को पीटा। फिर रात करीब 9:30 बजे कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। जमुना ने बताया कि मुस्कान और अमित के बीच तनातनी रहती थी। दोनों में अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था। इसके चलते अमित अक्सर कई-कई दिनों के लिए बाहर चला जाता था। अमित जब भी घर से बाहर जाता, मुस्कान उसे फोन करती। केवल इतना पूछती थी कि कहां हो, फिर फोन काट देती थी। गुजैनी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह के चलते खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें