फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सिंहपुर में सजा थोक पटाखा बाजार, पहुंचने लगे खरीदार, आसमानी आतिशबाजी को लेकर लोगों में खासा उत्साह

Sat, 31 Oct 2026 11:25 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
थोक पटाखा बाजार सजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिठूर के सिंहपुर में शनिवार से थोक पटाखा बाजार सज गया। बारिश के चलते पहले दिन कम दुकानें लगीं, लेकिन इसके बावजूद खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आसमानी आतिशबाजी को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। मल्टीकलर रॉकेट और 18 शॉट की सबसे ज्यादा मांग रही। थोक पटाखा बाजार के महामंत्री राहुल अरोड़ा ने बताया कि इस बार बाजार में 20 रुपये से लेकर चार-पांच हजार रुपये तक की आतिशबाजी उपलब्ध है।

विज्ञापन


मल्टीकलर स्पार्कल, 13 और 18 शॉट वाले अनार आकर्षण का केंद्र हैं। 30-40 मिनट तक जलने वाली स्पार्कल भी लोगों को पसंद आ रही है। बाजार में 78 थोक विक्रेताओं को लाइसेंस जारी किए गए हैं, जिनमें पहले दिन 32 दुकानें लगीं। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि 250 फुटकर विक्रेताओं को भी लाइसेंस दिए गए हैं। दिवाली से तीन दिन पहले फुटकर दुकानें लगेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें