सराफा की दुकानों में खूब भीड़ रही
विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा करने के साथ ही चांद की पूजा की और आरती उतारने के बाद पति के साथ फेरे लिए। इसके बाद पतियों ने पत्नी का मुंह मीठा करा व्रत का पारण कराया। इस दौरान पतियों ने पत्नियों को उपहार भी दिए। करवा चौथ पर्व के दौरान देर रात तक बाजार गुलजार रहे। राजधानी मार्ग, पोनीरोड, मिश्रा कॉलोनी, आजाद नगर स्थित सराफा की दुकानों में खूब भीड़ रही।