फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पति की लंबी आयु के लिए रखा निर्जला व्रत, आतिशबाजी के बीच हुई करवाचौथ की पूजा, रात तक गुलजार रहे बाजार

Sat, 11 Oct 2025 10:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज में शुक्रवार को सुहागिनों ने करवाचौथ का निर्जला व्रत पूरी श्रद्धा से रखा। रात को चांद निकलने पर पूजा-अर्चना और चलनी से चांद व पति को देखने के बाद व्रत तोड़ा। इस दौरान बच्चों ने आतिशबाजी की और बाजार देर रात तक गुलजार रहे।
विज्ञापन
शुक्लागंज में श्रद्धा का पर्व करवाचौथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में करवाचौथ का पर्व शुक्रवार को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने दिन भर निर्जला व्रत रखा। सज संवर कर रात में पूजा अर्चना के बाद चलनी से चांद और पति को देखा। पति की लंबी आयु की कामना की। पूजा पाठ के बाद महिलाओं ने घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी की।

विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से सुहागिनें पूजन व तरह-तरह के पकवान बनाने की तैयारी में जुट गईं। देर शाम सजने संवरने के बाद चांद निकलने के इंतजार में बार-बार आसमान की ओर निहारती रही। जैसे ही चांद के दीदार हुए बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी। महिलाएं भी पूजन सामग्री की थाली, सूप, सींका, पिन्नी आदि पकवान लेकर छत पर पहुंची।

Trending Videos
विज्ञापन

सराफा की दुकानों में खूब भीड़ रही
विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा करने के साथ ही चांद की पूजा की और आरती उतारने के बाद पति के साथ फेरे लिए। इसके बाद पतियों ने पत्नी का मुंह मीठा करा व्रत का पारण कराया। इस दौरान पतियों ने पत्नियों को उपहार भी दिए। करवा चौथ पर्व के दौरान देर रात तक बाजार गुलजार रहे। राजधानी मार्ग, पोनीरोड, मिश्रा कॉलोनी, आजाद नगर स्थित सराफा की दुकानों में खूब भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें