कानपुर में कल्याणपुर स्थित गोल्ड सिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर की कथित लापरवाही के चलते ढाई साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मंगलवार दोपहर दो बजे से लेकर रात आठ बजे तक बच्चे का इलाज शुरू ही नहीं किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा शिवराजपुर थाना क्षेत्र के रामान गांव के पास ट्रैक्टर से हुए हादसे में घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए गोल्ड सिटी हॉस्पिटल लाया गया था। गुस्साए परिजनों का आरोप है कि इतने गंभीर मामले में भी डॉक्टरों ने छह घंटे से अधिक समय तक बच्चे का इलाज शुरू नहीं किया।