Kanpur News: शासन द्वारा नियुक्त केजीएमयू के डॉ. परवेज सहित तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने हैलट इमरजेंसी और मल्टी सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं के मानकों का आकलन किया और रोगियों से सीधे बात करके मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया।
कानपुर के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शासन द्वारा नियुक्त तीन सदस्यीय टीम ने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस टीम ने हैलट इमरजेंसी और मल्टी सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल समेत अन्य क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन
अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के मानकों और व्यवस्थाओं का आकलन करना। टीम में लखनऊ के केजीएमयू के डॉ. परवेज समेत दो अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल थे। टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को मानकों के लिहाज से देखा और रोगियों से सीधे बात करके मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया।