कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के चंदननगर नई बस्ती सनिगवां निवासी बाबू सिंह ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी मीना देवी ने कुछ दिन पहले अपने मकान के सामने बनी सरकारी नाली में से स्थायी रूप से जल निकासी बंद कर दी। 28 अक्तूबर को घर के सामने भरे पानी को हटा रहे थे। तभी मीना, विनीता और उनके दोनों बेटों ने गालीगलौज की। विरोध करने पर उनके पूरे परिवार पर अपने घर की छत से पथराव कर दिया। इससे बाबू सिंह, उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गए। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। (संवाद)