फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खेल-खेल में बालक ने चार साल बड़े दोस्त को मौत के घाट उतारा, थ्रेड कटर से हुई घटना

Tue, 29 Jul 2025 10:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी के पटेल नगर कच्ची बस्ती में मंगलवार रात थ्रेड कटर किशोर की जान चली गई। दोस्त की जान लेने वाले बच्चे की उम्र महज 11 वर्ष है।
विज्ञापन
सुरजीत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी क्षेत्र में मंगलवार की रात 11 वर्षीय बालक ने खेल-खेल में अपने से चार साल बड़े किशोर को मौत के घाट उतार दिया। वह थ्रेड कटर लिए हुए थे। अचानक उसने किशोर के सीने पर मार दिया। थ्रेड कटर उसके दिल के पास लगा और किशोर जमीन पर गिर गया। परिजन उसे लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पटेल नगर कच्ची बस्ती निवासी दिहाड़ी मजदूर कल्लू का 15 वर्षीय बेटा सुरजीत कुमार मोहल्ले में जूते के अपर बनाने के कारखाने में काम करता था। वहां सुरजीत के साथ उसके साथ मोहल्ले के दो बालक भी काम कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे सुरजीत 11 वर्षीय बालक और 13 साल के किशोर के साथ कारखाने में था। तीनों आपस में एक दूसरे के साथ खेल कर रहे थे। खेल खेल में अचानक 11 वर्षीय बालक ने हाथ में लिये थ्रेड कटर को सुरजीत के सीने में मार दिया।

 
Trending Videos

गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
थ्रेड कटर सीधे किशोर के सीने में लगा और वह बेहोश हो गया। आनन फानन कारखाना मालिक आकाश कुमार उसे लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान सुरजीत ने दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चकेरी पुलिस आ गई।

किशोर की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने जांच की। इंस्पेक्टर ने कहा कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। सुरजीत परिवार में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई सुखबीर, छोटा भाई रंजीत और मां केवला हैं।

 
विज्ञापन

किशोर की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
घर से 50 मीटर की दूरी पर कारखाना
बदहवास मां रो-रोकर बेटे की तारीफ कर रही थीं। उसे कभी आवाज देकर बुलातीं तो कभी याद कर बेहोश हो जातीं। मोहल्ले की अन्य औरतें उनको संभालने में जुटी रहीं। मां ने कहा कि बेटा बहुत मेहनती था। छोटी उम्र होने के बावजूद बड़ा काम करने से नहीं डरता था। घर से 50 मीटर की दूरी पर कारखाने में काम कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें