पीएम मोदी के सामने 2019 में आया था पहला प्रस्ताव
नमामि गंगे के तहत 2019 में राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक कानपुर में हुई थी। उस दाैरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस बैठक में माैजूद थे। कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने गंगा के घाटों और यहां पर रिवरफ्रंट विकसित करने का प्रस्ताव पीएम के सामने रखा था। उनके बाद नीलिमा 2023 में विधानसभा सदन के सामने भी इसे रखा जिसमें अटल घाट, रानी, मैगजीन घाट, तिवारी घाट और भैराेघाट का सुंदरीकरण करने और रिवरफ्रंट बनाने की बात कही थी। विधायक के अनुसार अब जाकर यह परियोजना आकर लेने लगी है।
गंगा किनारे एक लंबी सड़क के बन जाने से वीआईपी राेड पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। साथ ही गंगा किनारे सुंदरीकरण के साथ कई और काम भी रिवरफ्रंट योजना के तहत किए जाएंगे। यह परियोजना लंबे समय से प्रस्तावित है। इसके लिए विशेषज्ञों की एक टीम बिहार की राजधानी पटना भी गई थी। टीम ने वहां बने रिवरफ्रंट का अध्ययन किया था। -नीरज श्रीवास्तव, समन्वयक, उच्च स्तरीय विकास समिति