पुलिस ने अधिवक्ता धीरेंद्र उर्फ दीनू उपाध्याय के फरार साथियों पर इनाम घोषित कर दिया है। गुरुवार देर शाम 16 लोगों की सूची जारी हुई है, जिसमें 25 हजार, 20 हजार, 15 हजार और 10 हजार का इनाम शामिल है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि श्यामनगर निवासी अरिदमन सिंह, बादशाहीनाका निवासी स्रोत गुप्ता, श्यामनगर निवासी श्यामनगर निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ धर्मू, नवाबगंज निवासी अनूप शुक्ला, महाराजपुर के लालूखेड़ा निवासी सूबेदार पर 25000 रुपये का इनाम रखा गया है। कोतवाली निवासी लकी सिंह, फिरोजाबाद निवासी श्याम सिंह, झारखंड निवासी करन महतो, इटावा के फ्रेंड्स कालोनी निवासी मिट्ठू पर 20-20 हजार रुपये, रामादेवी निवासी राम सिंह पर 15 हजार रुपये, दिल्ली के मालवीयनगर निवासी रविंद्रनाथ, कन्नौज निवासी प्रतीक यादव, लाल बंगला निवासी मुकेश, शिवकटरा की सोनी, लक्ष्मी और शालू 10-10 हजार रुपये का इनाम है।
पूर्वी जोन में खोली हिस्ट्रीशीट
पुलिस ने पूर्वी जोन के विभिन्न मामलों के 11 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। गदियाना के आजाद अली, अहिरवां निवासी विश्वजीत, मंगला विहार निवासी अमन तिवारी, गदियाना के वाहिद खान, गदियाना के शादाब, चिश्ती नगर निवासी आकिब, पटेल नगर के अभिषेक सिंह, सनिगवां निवासी बाबू, मेस्टन रोड निवासी गुल्लू उर्फ मो. जाकिर, महाराजपुर के ऐमा गांव के दीपक यादव और सुतरखाना के आशीष राठौर उर्फ आलू की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।