फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दिल्ली व भागलपुर के बीच 11 मई से चलेगी एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन

Tue, 06 May 2025 10:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेन में लंबी वेटिंग लिस्ट और यात्री लोड कम करने के लिए रेलवे ने एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली से भागलपुर के बीच द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन गोविंदपुरी से होकर गुजरेगी और 11 मई से 10 जुलाई तक चलेगी। बुधवार से इसके लिए आरक्षण हो सकेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्पेशल ट्रेन नंबर 04068 नई दिल्ली से 11 मई से नौ जुलाई तक हर रविवार, बुधवार चलेगी।
विज्ञापन


यह नई दिल्ली से 2.00 बजे चलकर उसी दिन गोविंदपुरी 8:35 बजे आएगी। पांच मिनट बाद रुककर दूसरे दिन 01:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में 04067 स्पेशल ट्रेन भागलपुर से हर सोमवार, गुरुवार को 12 मई से 10 जुलाई तक चलेगी। भागलपुर से 02:30 बजे चलकर ट्रेन दूसरे दिन 07:10 बजे गोविंदपुरी आएगी। दस मिनट बाद यहां से चलकर उसी दिन 02.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें