फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शहरवासियों के लिए एक जोड़ी और त्योहार स्पेशल ट्रेन, ये रही पूरी जानकारी

Wed, 24 Sep 2025 08:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
त्योहारों पर यात्री के लोड को देखते हुए एक जोड़ी और त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया। कामाख्या-रोहतक त्योहार स्पेशल ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन से होकर गुजरेगी। यात्री इसमें गुरुवार से आरक्षण ले सकते हैं। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर- 05625 कामाख्या से 26 सितंबर से सात नवंबर तक हर शुक्रवार चलेगी। यह कामाख्या से रात 10:00 बजे प्रस्थान करेगी। विभिन्न स्टेशनों से होते हुए रविवार को सुबह 04:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद 04:35 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 02:45 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर- 05626 रोहतक से 28 सितंबर से नौ नवंबर तक हर रविवार चलेगी। यह रोहतक से रात 10:12 बजे चलेगी और सुबह 06:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। पांच मिनट बाद रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए यह मंगलवार रात 03:30 बजे कामाख्या पहुंचेगी।
विज्ञापन


सेंट्रल की जगह गोविंदपुरी से जाएगी नागपुर-समस्तीपुर एक्सप्रेस
गोरखपुर में एनआई कार्य के कारण ट्रेन नंबर- 01207 व 01208 नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर अब परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन नंबर- 01207 (नागपुर-समस्तीपुर) 24 सितंबर को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-गोविंदपुरी-सूबेदारगंज-प्रयागराज-ज्ञानपुर रोड-वाराणसी-औंरिहार-छपरा होकर चलेगी। यह कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-गोंडा-बस्ती-गोरखपुर नहीं जाएगी। इसी तरह 01208 (समस्तीपुर-नागपुर) 25 सितंबर को इसी मार्ग से होकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें