फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मां छत पर बेटी को सुलाकर आई, अचानक उठी लपटें, जलता छप्पर गिरने से नौ माह की मासूम की मौत

Mon, 07 Apr 2025 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जलता छप्पर गिरने से नौ माह की मासूम बच्ची की जान चली गई। हादसा सचेंडी में हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मचा।
विज्ञापन
छप्पर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचेंडी में झोपड़ी में आग लगने से नौ महीने की मासूम जिंदा जल गई। घटना से पहले घर के ऊपर बनी झोपड़ी में मां मासूम को सुलाकर नीचे आई थी। परिवार के लोग गेहूं कटाई के लिए जा रहे थे। तभी अचानक आग लगी और जलता छप्पर मासूम के ऊपर गिर गया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सचेंडी के गढ़ा गांव निवासी सद्दाम अपनी पत्नी करिश्मा, दो बेटी जायरा, सुहाना, बेटे दिशांत व जैनम के साथ रहते हैं। वह अपने ससुर के घर की छत पर झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। सोमवार दोपहर गेहूं की कटाई कर खाना खाने घर आए थे। खाना खाकर जैसे ही नीचे उतरे अचानक झोपड़ी में आग लग गई। मां बच्ची को झोपड़ी में सुलाकर आई थी। आनन फानन आग बुझाने का प्रयास किया गया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।

फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग शांत हो गई लेकिन तब तक मासूम ने बुरी तरह जलकर दम तोड़ दिया। लड़की के मामा मुस्तकीम ने बताया कि बहनोई का परिवार घर के ऊपर झोपड़ी बनाकर रहता है। गेहूं कटाई का काम चल रहा था। सभी उसी में लगे थे। अचानक झोपड़ी में आग लग गई। गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। नौ महीने की मासूम की भी जलकर मौत हो गई। एक दिन पहले भैंस बेची गई थी, उसके भी लाख रुपये भी जल गए। सचेंडी कार्यवाहक थाना प्रभारी सतेंद्र पाल ने बताया कि नवजात की आग लगने से मौत हुई है। आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें