फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी को पीटा, युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 07 Apr 2025 07:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली के अकबरनगर में प्रेम प्रसंग के विरोध में युवक की पिटाई की गई। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन प्रेमिका के घरवालों पर मारपीट कर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अकबरनगर निवासी संजय कुमार (27) पुत्र रामचंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। संजय अपनी मां मीरादेवी, भाई शोभित के साथ रह रहा था। रविवार को मां और भाई अकबरपुर एक जन्मदिन पार्टी में गए थे।

विज्ञापन


चाचा ने बताया कि संजय का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका लड़की पक्ष के लोग विरोध करते रहे हैं। हालांकि युवक के परिजन भी ऐसा करने के लिए उसे मना करते रहे। आरोप लगाया कि रविवार को युवक ने फिर युवती से मिलने की जिद की। इसी बात का विरोध परिजनों ने किया। रात में युवती के परिजन पहुंचे तो लाठी से हमला करने का प्रयास किया। युवती के परिजन मारपीट करते हुए युवक को अपने घर ले गए। जहां पर मारपीट की। जब वह बेसुध हो गया तो अपने दरवाजे डाल दिया। पुलिस को सूचना दी कि युवक घर में घुसा था।

देवीपुर चौकी इंचार्ज राम किशुन वर्मा ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर इलाज के लिए युवक को देवीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि युवक जख्मी होने के साथ उल्टी होने पर जहरीले पदार्थ की बदबू आ रही थी। जिसका उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां से परिजन कानपुर हैलट अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सूचना पर फारेंसिक टीम ने सभी जगह से साक्ष्य जुटाए। सीओ संजय कुमार सिंह और कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने जांच की। परिजन युवक की मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दो लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें