फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एक लाख रुपये का इनामी भाड़े का हत्यारा और लुटेरा गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

Thu, 14 Nov 2024 06:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एक लाख रुपये का इनामी भाड़े का हत्यारा और लुटेरा दबोच लिया गया है। हमीरपुर से हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
एक लाख रुपये का इनामी चतुर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एसटीएफ ने कर्नलगंज पुलिस के साथ मिलकर एक लाख के इनामी भाड़े के हत्यारे चतुर सिंह उर्फ चतुरभुज सिंह उर्फ त्रिभुवन सिंह उर्फ बाबा उर्फ कालिया को लाल इमली के पीछे वाली गली से सुबह पांच बचे धर दबोचा। उसके खिलाफ कानपुर और हमीरपुर में अपहरण, हत्या, लूट और गैंगस्टर समेत कई संगीन धाराओं 13 मामले दर्ज है। एसटीएफ ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसटीएफ प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हमीरपुर में धर्मेंद्र यादव ने 10 लाख रुपये में अपनी बहन अमन की हत्या की सुपारी घाटमपुर के जलाला गांव निवासी चतुर सिंह को दी थी। चतुर सिंह ने साथी वीर सिंह व कल्लू यादव के साथ मिलकर अमन को उसके दो बच्चों संग अगवा कर लिया, फिर हत्या कर शव हमीरपुर के जंगल में फेंक दिया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। हमीरपुर पुलिस ने उसपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया तो यूपी एसटीएफ रडार पर वह भी आ गया। जांच में पता चला कि चतुर मध्य प्रदेश के भिंड व मुरैना के बीहड़ में छिपा है।
विज्ञापन


वह किसी की हत्या की साजिश रच रहा है और किसी से मिलने कानपुर आ रहा है। एसटीएफ के मुताबिक सटीक सूचना पर एसटीएफ ने कर्नलगंज पुलिस के साथ कर्नलगंज क्षेत्र के लालइमली के पीछे वाली सड़क से गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के मुताबिक चतुर सिंह मूल रूप से कानपुर देहात के सिकंदरा थानाक्षेत्र के हाजीपुर गांव का रहने वाला है। चतुर सिंह पर कानपुर नगर, देहात, हमीरपुर जिले में गैंगस्टर, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, आर्म्स एक्ट, लूट समेत कई गंभीर धाराओं के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

कारोबारी की हत्या की ली थी सुपारी
आरोपी चतुर सिंह ने हाल ही में एक और कारोबारी की सुपारी ले ली थी। एसटीएफ के अनुसार भिंड-मुरैना के जंगलों में छुपकर दूसरी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

ये बरामदगी भी हुई
एसटीएफ को उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो 315 बोर के कारतूस, एक 315 बोर खोखा कारतूस, एक की पैड वाला मोबाइल फोन, 2100 रुपये नकद मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें