Kanpur News: कानपुर-सागर मार्ग पर पतारा क्षेत्र से लेकर मस्जिद तक सड़क की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है, जहां जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कानपुर में घाटमपुर के पतारा क्षेत्र से निकले कानपुर-सागर मार्ग की हालत खस्ता हो गई है। इसे लेकर जिम्मेदारो की खामोशी किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रही है। पतारा स्टेशन रोड से लेकर मस्जिद तक सड़क में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बड़े-बड़े गड्ढे और एक लेन में नाली की तरह सड़क दब गई है। इसके चलते आए दिन छोटी बड़ी गाड़ियां बीच रोड में ही खराब हो जाती हैं या फंस जाती हैं।
इस सड़क में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की परमिट है। उसी में अब लोग 10 से 20 की रफ्तार से चलने को मजबूर है। कंट्रोल रूम ऑफिसर सौरभ यादव ने बताया कि कोल्ड पेस्ट से पेचिंग का काम शुरू है। घाटमपुर से जहांगीराबाद तक काम हो चुका है। बारिश की वजह से समस्या आ रही है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई तक नौबस्ता से घाटमपुर तक सड़क के गड्ढे भर दिए जाएंगे।