फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: फतेहगढ़ स्टेडियम में दौड़ लगाने के बाद बैठा युवक बेहोश, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Wed, 29 Jul 2026 09:37 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: राजेपुर थाना क्षेत्र के शेराखार गांव निवासी शिवनारायन (21) बुधवार सुबह फतेहगढ़ स्टेडियम में दौड़ लगाने के बाद अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। दोस्तों द्वारा निजी और फिर लोहिया अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव शेराखार निवासी शिवनारायन (21) रोज की तरह बुधवार सुबह फतेहगढ़ स्टेडियम में सुबह पांच बजे बाइक से दौड़ लगाने पहुंचा। वह दौड़ लगाने के बाद एक किनारे बैठ गया। प्रत्यक्षदर्शयों के अनुसार अचानक बेहोश हो गया।

विज्ञापन

उसके पास में ही खड़े दोस्त सुमित और राजा अन्य सहयोगियों की मदद से आवास विकास तिराहा स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां इनकार करने पर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को सूचना दी गईं है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें