फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: झांसा देकर ज्वेलर्स की दुकान से टप्पेबाज ने उड़ाए झाले, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Wed, 11 Jun 2025 11:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ज्वेलर्स की दुकान से टप्पेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल कस्बे में स्थित ज्वेलरी शॉप से बुधवार दोपहर पल्सर बाइक सवार टप्पेबाज युगल ने झांसा देकर सोने के झाले पार कर दिए। व्यापारियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मिली टप्पेबाजों की फोटो पुलिस को देकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


सरसौल कस्बा निवासी अच्छित गुप्ता की कस्बे में मानसी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार दोपहर एक युगल बाइक से दुकान पहुंचा। दोनों ने दुकान में दाखिल होने के बाद सोने की कील देखी। फिर झाले मांगे और देखने के बाद काला लिबास पहने महिला ने लंबे झाले दिखाने को कहा। व्यापारी अपनी दूसरी दुकान से झाले लेकर वापस आया तो दोनों गायब थे।
Trending Videos

जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक जोड़ी झाला भी कम था। पीड़ित ने डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो बाइक सवार युवक और युवती कई घंटे तक आसपास घूमते नजर आए।
विज्ञापन

महाराजपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने युगल का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इंस्पेक्टर महाराजपुर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें