फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दवा खरीदने पहुंचा शातिर दुकान के गल्ले से डेढ़ लाख लेकर भागा, शातिर सीसीटीवी कैमरे में कैद

Wed, 17 Sep 2025 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिरहाना रोड पर दवा मार्केट में बुधवार दिनदहाड़े टप्पेबाज दवा की थोक दुकान से डेढ़ लाख रुपये गल्ले से लेकर भाग निकला। आरोपी दवा खरीदने के बहाने पहुंचा था। शातिर की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो हुई है। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बिरहाना रोड निवासी अभिषेक की दवा मार्केट में थोक की दुकान है। वह दोपहर करीब ढाई बजे दुकान पर थे। इस बीच एक युवक दुकान पर आया और कुछ दवा मांगी। अभिषेक दवा लेने के लिए ऊपर गोदाम में गए और कुछ ही देर में वापस आए। इस बीच युवक गल्ले में रखे रुपये लेकर भाग गया। दवा कारोबारी के मुताबिक उन्होंने गल्ले को लॉक कर रखा था इसके बावजूद शातिर रुपये ले जाने में कामयाब हो गया। वारदात का पता चलते ही कलक्टरगंज थाना प्रभारी ललित कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर - फोटो : अमर उजाला
दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जिसमें युवक नजर आया। एसीपी कलक्टरगंज आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला टप्पेबाजी का लग रहा है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें