मासूम की फाइल फोटो और रोती बिलखती मां
- फोटो : amar ujala
कानपुर में कौशलपुरी स्थित एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र सोमवार को लापता होने केे करीब दो घंटे बाद स्कूल से पांच किमी दूर बर्रा बाईपास पर मिला। वह स्कूल की छुट्टी के बाद अपना बैग स्कूल वैन में छोड़कर पनकी स्थित गांव के लिए निकल पड़ा था।
पीरोड रामबाग निवासी छात्र के पिता तहसील में संविदा कर्मी हैं। परिवार में पत्नी, 10 वर्षीय बेटा और नवजात बेटी है। बेटा कौशलपुरी स्थित एक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। मां के अनुसार बेटा रोजाना वैन से घर आता जाता है। सोमवार दोपहर वैन में बैग रखकर लापता हो गया।