सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार को भी अलर्ट रहा। चप्पे-चप्पे पर कंट्रोल रूम से नजर रखी गई। जीआरपी और आरपीएफ जवानों ने अभियान चलाया। झकरकटी बस अड्डे पर भी पुलिस लगातार गश्त और चेकिंग करती रही।
सेंट्रल स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली बम धमाके के बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को रेलवे सटेशन परिसर, पार्सलघर, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, पार्किंग पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
सेंट्रल स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
- फोटो : अमर उजाला
फुटओवर ब्रिज पर भी छानबीन की गई और संदिग्धों से रोक-रोककर उनकी जानकारी ली गई। दिल्ली रूट से आने वाली ट्रेनों में भी खोजी कुत्ते और बम निरोध