फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शुक्लागंज के गंगा घाटों पर 20 फीट गहरी खाई; कटान से प्रशासन बेखबर, श्रद्धालुओं के लिए बढ़ा जोखिम

Tue, 06 Jan 2026 12:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज के गंगा घाटों पर तेजी से कटान के कारण 20 फीट तक गहरी खाइयां बन गई हैं। 14 जनवरी को होने वाले मकर संक्रांति स्नान पर हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सुस्ती पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्लागंज के गंगा घाटों पर 20 फीट गहरी खाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में दस दिन बाद मकर संक्रांति के स्नान पर्व पर गंगा स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत होगी, साथ ही स्नान करना जोखिम भरा होगा। इसकी वजह यह है कि करीब सभी घाटों पर तेजी से कटान हो रही है। कटान के कारण 15 से 20 फीट गहरी खाई बन गई है। इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस प्रबंध नहीं किया जा रहा। इससे लोगों में खासी नाराजगी है।

विज्ञापन

मिश्रा कॉलोनी से आनंद घाट सीताराम कॉलोनी छोर के बीच इन दिनों से तेजी से कटान हो रही है। कई बीघा रेती की जमीन गंगा नदी में समा चुकी है, कटान अब आबादी के निकट भी पहुंच रही है। इससे यहां रहने वाले भयभीत है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति गंगा स्नान पर्व है, इस गंगा स्नान पर्व के अवसर पर लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर समेत अन्य आस-पास के कस्बों से लोग गंगा स्नान करने हजारों की संख्या में आते है।

विज्ञापन

कटान तेज होने से दिक्कतें बढ़ती जा रहीं
कटान के कारण एक किलोमीटर लंबे भाग में 15 से 20 फीट गहरी खाई बन गईं है। जिस जगह कटान हो रही है वहां नदी में गहराई अधिक है, ऐसे में लोग कैसे गंगा स्नान कर पाएंगे। बालू घाट के पंडा मकरध्वज, संतोष तिवारी व राहुल ने बताया कि कटान तेज होने से दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। उधर, एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि गंगा स्नान से पहले जो भी जरूरी कदम होंगे, उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें