फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: राजधानी मार्ग से नहीं हटाए गए अवैध यूनीपोल, कई जमीन से हुए जर्जर…लाखों के राजस्व को पहुंच रही क्षति

Tue, 06 Jan 2026 12:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज में पोनी तिराहे से मरहला चौराहे तक 20 अवैध यूनीपोल के जरिए राजस्व की चोरी हो रही है। पालिका और पीडब्लूडी की आपसी खींचतान के कारण जर्जर पोल कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन
राजधानी मार्ग पर अवैध यूनीपोल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में राजधानी मार्ग पोनी तिराहे से लेकर मरहला चौराहे के बीच बने डिवाइडर पर वर्षों पहले अज्ञात लोगों द्वारा अवैध तरीके से बिना किसी अनुमति के यूनीपोल लगा दिए गए, जिसमें लाखों रूपये के विज्ञापन लगवाते हुए करोड़ाें कमाए गए। अब स्थिति यह है कि यूनीपोल जमीन से जर्जर हो चुके है, जो कभी भी गिर सकते है। वहीं पालिका और पीडब्लूडी की ओर से ध्यान न दिए जाने के कारण लाखों रूपये के राजस्व की चोरी नगर के एक पालिका ठेकेदार द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन

बता दे कि पांच साल पहले राजधानी मार्ग के डिवाइडर पर 12 यूनीपोल लगाए गए किसने लगाए आज तक जिला प्रशासन को नहीं पता। जिसके बाद हाल में ही एक साल के अंदर आठ और नए यूनीपोल रातोंरात खड़े कर दिए गए। प्रत्येक यूनीपोल को विज्ञापन के लिए प्रयोग किया जा रहा है। जिसके लिए लाखों रूपये लोगों से वसूल किए जा रहे है। जबकि पालिका या पीडब्लूडी यदि इसे अपने अधीन करता है तो यहीं राजस्व संबंधित विभागों के खाते में जाएगा। लेकिन इस ओर दोनों ही जिम्मेदार विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है।

विज्ञापन

पोल लगाने वाले अज्ञात के खिलाफ रिपार्ट दर्ज होगी
स्थिति यह है कि पोल जर्जर अवस्था में होने लगे है कई पोल गिरने की कगार पर है। हालांकि अभी भी पालिका के एक ठेकेदार द्वारा इसे प्रयोग में लाते हुए लाखों की वसूली की जा रही है। एक साल पहले डीएम गौरांग राठी ने भी इस पर नाराजगी जताई थी। पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पोल हटाने की जिम्मेदारी पीडब्लूडी की है। जबकि पीडब्लूडी के एक्सईएन एचडी अहिरवार ने बताया कि पोल पालिका क्षेत्र में लगे है, जिम्मेदारी उन्हीें की बनती है फिर भी विभाग अपनी ओर से पोल लगाने वाले अज्ञात के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें