Kanpur News: कानपुर नगर निगम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार से 157 घंटे का अखंड महासफाई अभियानशुरू करने जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत यह अभियान शुक्रवार दोपहर चार बजे शुरू होगा और गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को समाप्त होगा।
कानपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के उपलक्ष्य पर नगर निगम का 157 घंटे का अखंड महासफाई अभियान शुक्रवार से शुरू होगा। यह अभियान दोपहर चार बजे शुरू होगा और इसका समापन गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को सुबह आठ बजे होगा।
विज्ञापन
अभियान की शुरुआत कल्याणपुर क्रॉसिंग से और समापन मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय के प्रांगण में होगा। स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) के तहत इस अभियान में सभी छह जोन के अंतर्गत आने वाले मार्गों की साफ-सफाई, नाली सफाई, कूड़ा उठान व चूना छिड़काव किया जाएगा। लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया जाएगा।