फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन माह से नाला चोक, गंदे पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ के वार्ड 96 में पॉयनियर टेनरी के पास पिछले तीन माह से नाला चोक होने के कारण जलभराव की समस्या है। बृहस्पतिवार को परेशान लोगों ने गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया और जल्द समाधान की मांग की। वार्ड 96 जाजमऊ उत्तरी ईदगाह रोड पर नाला चोक होने से सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। लोगों को इसी पानी के बीच से आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



इससे नाराज जाजमऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अखलास अहमद ने क्षेत्रीय लोगों के साथ प्रदर्शन किया। अखलास ने कहा कि जलभराव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। अगर 48 घंटे में नाले की सफाई और जलनिकासी का काम शुरू नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पार्षद से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रदर्शन में सचिन कुमार, सौरभ कुमार, छोटू कुमार, मीणा देवी और अनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें