ठगी हो तो यहां करें शिकायत
1- साइबर सेल प्रभारी: 7839863374
2- संबंधित थाने के सीयूजी नंबर पर या थाने जाकर प्रार्थना पत्र दें
3- ट्रैफिक लाइन रेलबाजार में साइबर थाना व साइबर सेल है। यहां भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
4- सुनवाई न होने पर एसएसपी, एसपी व सीओ से भी शिकायत कर सकते हैं।
बीते वर्ष करीब तीस लाख रुपये ग्राहकों के खाते में वापस आए। ठगी का शिकार हुए लोगों ने सही समय पर जानकारी दी और साइबर सेल ने कार्रवाई की। तब ये सफलता मिली है। साइबर क्राइम पर लगाम के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं।
मोहित अग्रवाल, आईजी, कानपुर रेंज