फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फ्लैट के नाम पर 95 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर समेत चार पर रिपोर्ट

Sun, 22 Feb 2026 11:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोहना थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहना थाने में रविवार को फ्लैट दिलाने के नाम पर 95 लाख रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। स्वरूप नगर निवासी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने इस मामले में बिल्डर समेत चार लोगों पर आरोप लगाया है। अरुण ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि निराला नगर के मृत्युंजय दुबे के साथ जून 2018 में जवाहरनगर स्थित अपार्टमेंट के दो फ्लैट का विक्रय अनुबंध मनोरमा निगम से कराया था। इसमें उनके पुत्र मनोज निगम और पौत्र प्रतीक निगम गवाह थे।
विज्ञापन


भवन का निर्माण बिल्डर फरहान अहमद ने कराया था। आरोप है कि निर्धारित समय पर ना तो फ्लैट का कब्जा दिया और ना ही रजिस्ट्री की गई। जानकारी हुई कि मनोरमा ने एक फ्लैट किसी को बेच दिया है जबकि दूसरे में सपरिवार रह रहीं हैं। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने 95 लाख रुपये का चेक दिया जो बाउंस हो गया। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि बिल्डर फरहान अहमद, मनोरमा निगम और उनके पुत्र मनोज व पौत्र प्रतीक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर आरोपों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें