ग्रीनपार्क स्टेडियम में रविवार को अपयरों और स्कोरर की लिखित परीक्षा हुई। इसमें क्रिकेट नियमों से जुड़े सवाल पूछे गए। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से आयोजित ढाई घंटे की परीक्षा में 92 अंपायर और 32 स्कोरर शामिल हुए। परीक्षार्थियों को हिंदी और अंग्रेजी में प्रश्नों के उत्तर देने का विकल्प दिया गया।
परीक्षा का संचालन एजुकेटर अनिल चौधरी और पी. जयपाल के साथ अंपायर कमेटी के अध्यक्ष मनोज पुंडीर, बीसीसीआई स्कोरर एसपी सिंह, एपी सिंह और अनुराग राठौर ने किया। अंपायर कमेटी के अध्यक्ष मनोज पुंडीर ने बताया कि 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी अगले चरण के लिए पात्र होंगे।