11 किलोमीटर में 76 यूनीपोल लगाने की दी गई है अनुमति
निगम ने वर्ष 2025 में नोएडा की एक कंपनी को दो वर्ष के लिए करीब 11 किलोमीटर के दायरे में केवल 76 यूनीपोल लगाने का ठेका दिया था। नगर निगम के अनुसार ठेके के तहत जोन-1 में 45 और जोन-4 में 31 यूनीपोल कुछ इलाकों में लगाने की अनुमति दी गई थी। प्रत्येक यूनीपोल का अधिकतम आकार 20 बाई 10 वर्गफुट निर्धारित किया गया था। कंपनी इनका आकार बढ़ा नहीं सकती थी हालांकि यदि आकार छोटा करना हो तो भी निगम को सूचना देना अनुमति लेना अनिवार्य था।
जल्द जारी होंगे नए टेंडर
नगर निगम जल्द ही जोन-2, 3, 5 और 6 के लिए नए टेंडर जारी करेगा। चयनित एजेंसी इन क्षेत्रों में यूनीपोल, कैंटीलीवर, एलईडी डिस्प्ले, पोल कियोस्क और फ्लावर पॉट लगा सकेंगी। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
जब भी जानकारी मिलती है अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने का अभियान चलाया जाता है। जल्द ही इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी। -विजय सिंह, विज्ञापन प्रभारी, नगर निगम