फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्लेसमेंट में आईआईटी के 80 फीसदी छात्रों ने भरी उड़ान, इंटरनेशनल ऑफर में 31 फीसदी का इजाफा

Thu, 26 Jun 2025 07:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आईआईटी के 80 फीसदी छात्रों का प्लेसमेंट हुआ। पिछले साल की तुलना में इस बार चार फीसदी अधिक प्लेसमेंट रहा।


 
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी कानपुर में 2024-25 में स्नातक और परास्नातक में 80 फीसदी प्लेसमेंट हुआ है। सर्वाधिक 97 फीसदी प्लेसमेंट कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्रों का हुआ है। सस्टेनेबल एनर्जी इंजीनियरिंग में सबसे कम 33 फीसदी प्लेसमेंट हुआ है। पिछले साल की तुलना में इस बार इंटरनेशनल ऑफर में 31 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


संस्थान की ओर से 10 मई 2025 को जारी प्लेसमेंट रिपोर्ट के मुताबिक, जिन छात्रों को प्लेसमेंट नहीं हुआ है, उन्होंने या तो हायर स्टडीज या फिर स्टार्टअप के विकल्प का चयन किया है। आईआईटी में 2024-25 में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन दो चरणों में हाइब्रिड मोड पर हुआ। पहला चरण एक दिसंबर से 15 दिसंबर 2024 और दूसरा चरण जनवरी 2025 मध्य में संपन्न हुआ था। दोनों चरणों में 400 से अधिक कंपनियां आईं। 1530 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 1223 छात्रों का चयन हो गया।

इसके अलावा 200 प्री-प्लेसमेंट हुए जो पिछली बार की तुलना में कम रहे। स्नातक वर्ग के छात्रों को प्लसमेंट 85 फीसदी रहा। यहां 937 पंजीकृत छात्रों में 798 छात्रों ने नौकरी का आवेदन स्वीकार कर लिया। परास्नातक में 72 फीसदी प्लेसमेंट रहा, जिसमें 593 में 425 छात्रों ने जॉब ऑफर अपनाया।
विज्ञापन


12 पीएचडी छात्रों को मिली नौकरियां
संस्थान में शोध छात्रों के लिए शोधस्पंदन-2025 का आयोजन भी हुआ। इन छात्रों को नौकरी के मौके देने 25 कंपनियां आईं। 12 छात्रों को नौकरी मिली। पिछली बार 20 पीएचडी छात्रों को नाैकरी मिली थी।

डबल मेजर प्रोग्राम का प्लेसमेंट रहा सर्वाधिक
संस्थान में विभिन्न डिग्री प्रोग्राम के लिए हुए प्लेसमेंट में डबल मेजर प्रोग्राम ने बाजी मारी। इसमें 96 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है। मास्टर इन डिजाइनिंग में 93 फीसदी, ड्यूअल डिग्री प्रोग्राम में 90 फीसदी, तकनीक में 86 फीसदी, बैचलर ऑफ साइंस में 76 फीसदी, एमटेक में 73 फीसदी, एमएसआर में 67 फीसदी और एमएसएसी में 63 फीसदी प्लेसमेंट हुआ। इस बार एमबीए का प्लेसमेंट काफी कम गया है। मात्र 68 फीसदी छात्रों को ही नौकरी मिली।

ब्रांच के आधार पर प्लेसमेंट
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग           71 फीसदी
बीएसबीई                                     81 फीसदी
सिविल इंजीनियरिंग                         68 फीसदी
केमिकल इंजीनियरिंग             87 फीसदी
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग             97 फीसदी
इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग             92 फीसदी
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें