फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव में 74.1 प्रतिशत वोटिंग, अफसरों की निगरानी में सील कराई गईं मतपेटियां

Tue, 19 Aug 2025 11:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव की मतगणना बुधवार को होगी। एल्डर्स कमेटी व अफसरों की निगरानी में मतपेटियां सील कराई गईं।
विज्ञापन
लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉयर्स एसोसिएशन की 20 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को 74.1 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 7765 मतदाताओं में से 5755 ने मताधिकार का प्रयोग किया। एक घंटा देर से सुबह नौ बजे डीएवी डिग्री कॉलेज में शुरू हुआ मतदान धीमी गति से जारी रहा। शाम साढ़े पांच बजे मतदान संपन्न होने के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मतपेटियों को सील कर लॉयर्स एसोसिएशन स्थित पं. रामकुमार शुक्ल हॉल में पहुंचाया गया। बुधवार सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू होगी। पिछले साल 72.7 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन


प्रत्याशियों के सामने एल्डर्स कमेटी सदस्यों ने मतपेटियां दिखाकर मतपेटियों को सील कराया। सेवानिवृत्त सैनिकों को मतपत्र देकर मतदान बूथों पर भेजा गया। मतदान के लिए 15 बूथ बनाए गए थे। बूथों के बाहर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए लगाया गया था। क्यूआर कोड की स्क्रीनिंग के बाद ही मतदाताओं को बूथ पर प्रवेश दिया जा रहा था। बूथ पर तैनात पूर्व सैन्यकर्मी सीओपी कार्ड देखकर मतपत्र दे रहे थे।

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
दोपहर में पूर्व सांसद व अधिवक्ता राजाराम पाल, कोपेस्टेट चेयरमैन विजय कपूर भी मतदान करने पहुंचे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रवि मोहन कटियार, देवनाथ शुक्ल व प्रबल प्रताप सिंह, रामप्रताप सिंह चौहान ने बूथों के पास स्थित कंट्रोल रूम में शिकायतों का निस्तारण किया। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश यादव व अरुण तिवारी बूथों का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण मतदान की अपील करते रहे। बिना सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस कार्ड या प्रमाण पत्र के किसी को मतदान की अनुमति नहीं दी गई। मतदान के बाद मतदाताओं को डीएवी कॉलेज की पार्किंग स्थल के पास अस्थायी रूप से दीवार तोड़कर बनाए गए निकास द्वार से बाहर निकाला गया।

 

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
बूथवार मतदान की स्थिति
बूथ नंबर एक : 422
बूथ नं. दो : 433
बूथ नं. तीन : 346
बूथ नं. चार : 407
बूथ नं. पांच : 364
बूथ नं. छह : 485
बूथ नं. सात : 374
बूथ नं. आठ : 321
बूथ नं. नौ : 380
बूथ नं. 10 : 417
बूथ नं. 11 : 449
बूथ नं. 12 : 255
बूथ नं. 13 : 441
बूथ नं. 14 : 260
बूथ नं. 15 : 401
कुल : 5755

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे से होती रही निगरानी
मतदान में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी किसी भी बूथ पर न हो सके इसके लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही प्रवेश व निकास द्वारों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जगह-जगह प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए थे। एलआईयू कर्मी भी सक्रिय रहे।

 

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
होर्डिंग-बैनरों से पटीं सड़कें
मतदान के दिन प्रत्याशियों व समर्थकों में भरपूर जोश दिखाई दिया। सुबह से शाम तक नारेबाजी व जुलूस निकलता रहा। कचहरी व डीएवी कॉलेज के आसपास के सभी रास्तों पर बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स व बैनर लगे दिखाई दिए। मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने पेन व अन्य सामग्रियां भी बांटीं। लंच पैकेट की व्यवस्था भी की गई थी।

 
विज्ञापन

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
एक ओर से गुजरे वाहन, कचहरी के पास भीषण जाम
राहगीरों को कोई परेशानी न हो इसके मद्देनजर एक तरफ के रास्ते को खोल दिया गया था। आवागमन भी सुचारु रूप से चलता रहा। हालांकि, डीएवी कॉलेज और कचहरी के आसपास की सड़कों पर भीषण जाम के चलते दिनभर वाहन रेंगते रहे। भीषण गर्मी और जाम के बीच मधुबन तिराहे पर ई-रिक्शा चालक की तबीयत बिगड़ने से वह गश खाकर गिर पड़ा। सीने में दर्द की शिकायत पर वहीं ड्यूटी पर तैनात यातायात सिपाही आशीष कुमार पाल ने उसे सीपीआर देकर उर्सला पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें