नरौरा बांध से छोड़े गए पानी की वजह से गंगा के जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सरसौल ब्लॉक के डोमनपुर गंगा घाट की तरफ सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। घरों में पानी घुसने से लोग परेशान होकर सुरक्षित स्थानों की ओर आ रहे हैं। बाढ़ से फसलों और सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है। सब्जियों में करेला, तरोई, भिंडी तो फसलों में धान और तिली की फसल जलमग्न हो गई है। कुछ किसानों ने बंधा लगाकर पानी को रोकने का प्रयास किया लेकिन यह युक्ति काम नहीं आई।